सोमनाथ सत्योम, दिसम्बर 24 -- रेलवे ट्रेनों के पुराने और जर्जर डिब्बों में अस्पताल खोलेगा। इसमें ओपीडी और इमरजेंसी की सुविधा मिलेगी। ये अस्पताल दो बड़े स्टेशनों के बीच छोटे-छोटे स्टेशनों पर स्थापित किए जाएंगे। इस अस्पताल का लाभ रेलवे में सेवारत और रिटायर कर्मियों को मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने जर्जर व पुराने डिब्बों को मिनी अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। पूमरे सहित अन्य रेलवे जोन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआत में पांच-पांच डिब्बों को अस्पताल में बदला जाएगा। मालूम हो कि कोरोना काल में रेलवे ने अपने कर्मियों के लिए ट्रेन के डिब्बों में ही अस्पताल बनाया था। यह प्रयोग सफल रहा था। अब इसी प्रयोग को आगे बढ़ाने की तैयारी है। बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि डिब्बों में अस्पताल बनाने के बाद उसे दूरदराज के स्टेशनों पर...