धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद। बिनोद नगर में रेलवे लाइन के किनारे निर्माण कार्य के दौरान मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की पूर्वी छोर पर रेलवे लाइन से 700 सौ फीट उत्तर रेलवे बाउंड्री के अंदर भगवान शिवेश्वर धाम नाम से शिव मंदिर में वर्षों से पूजा होती आ रही है। इधर रेलवे का काम शुरू हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान मंदिर के निकट जाकर वहां से मिट्टी काटी जा रही है। मंदिर की दोनों तरफ 20 फीट गहरा मिट्टी काट दी गई है। स्थिति यह है कि मंदिर कभी भी धंस सकता है। कहा कि अगर इसे तत्काल नहीं रोका गया तो वर्षो पुराना मंदिर समाप्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.