सहारनपुर, जनवरी 7 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में आरपीएफ के दरोगा के रेलवे क्वार्टर से चोरी की वारदात उजागर हुई है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए चोरी के खुलासे की मांग की है। बागपत के रमाला निवासी विरेंद्र सिंह वर्तमान में सहारनपुर में आरपीएफ में एएसआई हैं और रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी समाप्त कर अपने क्वार्टर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया और अलमीरा से 61 हजार 500 रुपये और दो मोबाइल फोन गायब मिले। कोतवाली सदर बाजार में आरोपी चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि मामला दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.