चक्रधरपुर, फरवरी 10 -- चक्रधरपुर संवाददाता। रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आदित्यपुर और चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत वे मंगलवार को सुबह 6 बजे शालीमार से रवाना होंगे। 10.45 बजे आदित्यपुर पहुंचेंगे। आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के उपरांत वे चक्रधरपुर के लिए रवाना होंगे एवं 11.30 बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां जीएम चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे नए टावर कार का कमीशनिंग करेंगे। 11.45 बजे चक्रधरपुर कंट्रोल रुम का दौरा और निरीक्षण करेंगे एवं मनोहरपुर ट्रेक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) और क्रू मोनिटरिंग सॉफ्टवेयर का उद्घाटन करेंगे। जीएम मिश्रा 12.30 बजे चक्रधरपुर रेल मंडल के महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.