धनबाद, मई 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रेलवे ऑफिसर्स क्लब की स्विमिंग पूल में तैराकी का लुत्फ उठाना हो या फिर स्क्वैश और बैडमिंटन कोर्ट पर हाथ आजमाना हो, इसके लिए आपको रेलवे का अफसर या कर्मचारी होना जरूरी नहीं है। रेलवे ऑडिटोरियम के जिम में वर्कआउट करने के लिए अब ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। रेलवे ने इन सुविधाओं के द्वार आमलोगों के लिए खोल दिए हैं। गैर रेलकर्मी व आमलोग भुगतान के आधार पर जिम, बैंडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट और स्विमिंग पूल का आनंद ले सकेंगे। डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। रेलवे ने सुविधाओं के प्रयोग के लिए मासिक रेट चार्ट भी जारी किया है। बैडमिंटन और स्क्वैश के लिए प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए, जिम के लिए 500 रुपए और स्विमिंग पूल के प्रयोग के लिए ढाई हजार रुपए देने होंगे। चार्ज का भुगतान करने वाले प्रतिदिन एक घंटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.