नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही 8वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का गुरुवार को समापन हो गया। आठ दिवसीय इस चैंपियनशिप में सबसे अधिक पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर रेलवे के खिलाड़ी पहले पायदान पर रहे। वहीं दो स्वर्ण समेत सात पदक प्राप्त कर अखिल भारतीय पुलिस (एआईपी) के खिलाड़ी दूसरे नंबर पर रहे। उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी अपराजिता व इप्सिता विक्रम को कांस्य पदक मिला है। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजक के मुताबिक फाइनल मुकाबले में एशियाई चैंपियन मीनाक्षी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहा। अखिल भारतीय पुलिस (एआईपी) का प्रतिनिधित्व करने वाली मीनाक्षी का 45-48 किलो ग्राम भार वर्ग में शिलांग में आयोजित दूसरे पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता सिक्कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.