जमशेदपुर, मार्च 9 -- विश्व महिला दिवस पर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय टाटानगर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने परिचालन विभाग में कार्यरत महिलाओं को उनकी मेहनत, त्याग और बलिदान के बधाई दी। इस दौरान महिलाओ के एक क्विज का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं से संबंधित सवाल किए गए। अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिलाओं को बुके और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओ ने हिस्सा लिया। मौके पर कर्मचारी संतोष कुमार, केआर श्रेषादरी, अरीजीत सिन्हा, इम्तियाज अहमद, मो. नसीम, महेन्द्र गुप्ता, योगेन्द्र कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.