दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। आस्था, विरासत तथा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सहारे न्यू इंडिया न्यू रेलवे की कल्पना को साकार करने के लिए ठोस पहल की जा रही है । रेलवे के इस आधुनिकीकरण का लाभ दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र को भी मिलना तय है। ये बातें दरभंगा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने बुधवार को रेलवे अध्ययन दल के साथ मदुरै में यात्री सुविधाओं, स्टेशनों के आधुनिकीकरण, रेलवे सुविधाओं में स्वच्छता सुरक्षा तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं के मुद्दे पर रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सीएम रमेश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अपने सुझाव रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...