जमुई, जुलाई 5 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझा नगर क्षेत्र में रेलवे की सड़क का खस्ता हाल हो जाने से लोग परेशान हैं। लोग इसको लेकर रेलवे प्रशासन का मखौल उड़ा रहे हैं। एक समय था जब बिहार की सड़कें बदहाल होती थीं। लोग बदहाल सड़कों के लिए राज्य सरकार को कोसते सुने जाते थे। उस समय लोग उदाहरण देते नहीं थकते थे कि बिहार में सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। यह विषय मीडिया में खूब सुर्खियां बनती रहती थी। बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं देखा जाता था। विपक्षी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए सरकार पर आक्रमण करने का एवं भाषण के दौरान हमेशा यह एक ज्वलंत मुद्दा हुआ करता था। आज राजग के शासनकाल में सड़कों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। यह अलग बात है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत जैसी भी हो, परंतु नगर क्षेत्र की एकमात्र पक्की मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.