गोरखपुर, नवम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने हर आयु वर्ग के लोगों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता 22 और 23 नवम्बर को रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9.30 बजे से प्रारम्भ होगी। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाईट https://forms.gle/3TYadY5PbS9znsRZ8 पर कर सकते हैं। लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9794840064 पर सम्पर्क कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.