गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- जखनिया। स्थानीय बाजार में रेलवे की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर आरपीएफ टीम ने बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान मऊ आरपीएफ उप निरीक्षक आरपीएफ इंद्रजीत यादव और कांस्टेबल विनय शंकर सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे की भूमि पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार समझाने के बावजूद यदि लोग अपना सामान स्वयं नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उप निरीक्षक ने कहा कि पहले ही अतिक्रमण हटाया जा चुका है, इसके बावजूद दोबारा कब्जा करना गंभीर अपराध है। यह अंतिम चेतावनी है और रेलवे प्रशासन अपने अधिकार क्षेत्र की भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराएगा। पूर्व में रेल प्रशासन से स्थानीय बाजार में रेलवे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.