रामगढ़, दिसम्बर 18 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना जंक्शन स्थित स्टेशन चौक रेलवे की भूमि में कई दशकों से अतिक्रमण कर बनाए गए 70 दुकान और मकान को बुधवार को भारी सुरक्षा बलों व दंडाधिकारी की मौजूदगी में हटाया गया। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी दुकानदारों द्वारा रेलवे की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। इस दौरान कई दुकानदारों के समान भी नष्ट हो गए। अतिक्रमण हटाने के कार्य में लगे रेलवे के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे की इस भूमि पर अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत बरकाकाना जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। जिसके जद में आने से दुकानदारों को भूमि से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। जिसके कारण रेलवे को सख्ती बरतनी पड़ी। सबुह 11 बजे स्टेशन चौक में जब रेलेवे के पदाधिकारी, आ...