जमशेदपुर, अगस्त 1 -- टाटानगर स्टेशन के बाहर चाईबासा बस स्टैंड से पार्किंग शुल्क का विवाद खत्म भी नहीं हुआ कि रेलवे पार्सल साइडिंग की पार्किंग में कीताडीह के उपमुखिया मैनुल खान से विवाद हो गया। गुरुवार को मैनुल खान ने स्कूटी पार्सल पार्किंग के बाहर खड़ी की थी। बताया जाता है कि मैनुल खान टाटानगर स्टेशन के पार्सल एजेंट भी हैं। इससे उनका पार्सल साइडिंग एवं पार्किंग की ओर अक्सर आवागमन होता है। इससे कभी शुल्क की मांग नहीं हुई। गुरुवार दोपहर पार्सल पार्किंग के कर्मचारी गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। हालांकि हंगामा व हाथापाई की सूचना पाकर कई पार्सल एजेंट और दर्जनों कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया। इधर, मैनुल खान ने पार्सल पार्किंग के कर्मचारियों की शिकायत आरपीएफ से की है। मैनुल खान ने बताया कि पार्सल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.