भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। रेलवे में जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क (स्टोर्स/एलएलएच) व टेक-III/इलेक्ट्रिकल/जी (एलडीसीई) और सीनियर क्लर्क (इलेक्ट्रिकल) की पुनः परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जूनियर क्लर्क पद के लिए कुल 995 उम्मीदवार, टेक-III/इलेक्ट्रिकल/जी (एलडीसीई) के लिए 243, सीनियर क्लर्क (इलेक्ट्रिकल) के लिए 37 तथा सीनियर क्लर्क (स्टोर्स/एलएलएच) के लिए 06 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। मालदा के उम्मीदवारों की परीक्षा साहिबगंज के ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...