दरभंगा, जनवरी 6 -- दरभंगा। रेलवे ढांचा के बुनियादी विस्तार में रेल विकास निगम, राइट्स,तथा रेल टेल आईआरसीटीसी जैसी कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा इस क्षेत्र में रेलवे आधारित औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसका शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ेगा। ये बातें दरभंगा सांसद तथा रेलवे स्थाई समिति के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने स्थाई समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में रेलवे स्थाई समिति के सदस्यों के साथ रेलवे अधिकारियों को मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक में उपस्थित दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक, राइट्स कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा रेल टेल क...