शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- जिले के महानगर में पड़ी रेलवे की जमीन पर यूकेलिप्टेस के पेड़ काटने के मामले में आरपीएफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार को जेल भेज दिया है। मंगलवार को केरूगंज के पास रेलवे की जमीन पर खड़े पेड़ काटने की जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात में ही शाहजहांपुर आरपीएफ पुलिस ने टीम साथ छापेमारी कर दी। जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आरपीएफ पुलिस ने रात में ही काटी गयी लकड़ी बरामद कर मैजिक साथ आपीएफ थाने में खड़ी करा ली, तथा मौके से पकड़े गए चार लोगों को जेल भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे की जमीन पर पेड़ काटने पर कार्यवाई की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...