जमशेदपुर, जुलाई 8 -- आदित्यपुर में रेलवे की खाली जमीन पर ईंट, गिट्टी और बालू का अवैध व्यवसाय कर रहे रोड नंबर 32 निवासी दिनेश सिंह को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ लिया। आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने पहले ही दिनेश सिंह को रेलवे की जमीन पर निर्माण सामग्री नहीं रखने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके जब वह नहीं माना, तो कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया। बाद में उचित कार्रवाई के बाद चेतावनी के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन उसे अब रेलवे अदालत में पेश होना पड़ेगा। इधर, आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से दुकान और गोदाम चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आदित्यपुर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग जल्द ही अंडरब्रिज के पास अतिक्रमण हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.