बेगुसराय, अप्रैल 18 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे की गढ़हरा स्थित परती जमीन पर रेलवे का आधुनिकतम माल गोदाम खोला जा सकता है। इससे स्थानीय मजदूरों व वाहन चालकों को रोजगार का अवसर मिलेगा। बरौनी में स्थित रेलवे माल गोदाम निर्माण काल से ही शेडविहीन है। इससे बरसात के मौसम में सामानों की सुरक्षा को लेकर विभाग को सक्रिय रहना पड़ता है। गढ़हरा छह नम्बर रेलवे गुमटी से लेकर सामान्य भंडार डिपो गढ़हरा के पास माल गोदाम खोलने से रेलवे को ज्यादा सुविधा मिलेगी। इस संबंध में गढ़हरा निवासी समाजसेवी लालबहादुर महतो ने रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। परती जमीन पर माल गोदाम खोला जाता है तो यहां पर रेलवे लाइन के जरिए व्यापारियों का माल उतारने-चढ़ाने में सुविधा होगी। उसके बाद यहां से जुड़ी मुख्य सड़क से सीधे जिले के अंदर व अन्य जिलों में सामानों की ढुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.