साहिबगंज, अगस्त 13 -- साहिबगंज। मालदा रेल मंडल की ओर से मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टेशन परिसर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में देशव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान 2025 एवं 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ जवानों, रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों की उपस्थिति रही। तिरंगा यात्रा के दौरान प्लेटफॉर्म के अलावा स्टेशन प्रांगण परिसर में यह निकाला गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने वंदे मातरम और जय हिन्द के जयघोष के साथ अपने देशभकित का जज्बा प्रदर्शित किया। 'हर घर तिरंगा अभियान 2025' के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना एवं सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने को लेकर आयोजित किया गया है। मालदा रेल...