कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे में आमने-सामने होने वाली रेल दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पटरियों पर लगाए गए कवच सिस्टम का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया। हाजीपुर से आए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोडरमा के रेलवे अधिकारियों ने इस प्रणाली का परीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण गया से शरमा टांड़ तथा शरमा टांड़ से गया स्टेशन तक अप-डाउन मिलाकर लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में किया गया। परीक्षण के दौरान दो इंजनों को आमने-सामने चलाया गया। जैसे ही दोनों इंजन एक-दूसरे के सामने आए, कवच प्रणाली ने स्वतः सक्रिय होकर टक्कर को रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है और आने वाले समय में यह प्रणाली रेल दुर्घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होगी। यह परीक्षण बुधवार को अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक कि...