देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता: शहर के कुर्ना नाले के समीप रेलवे के सिग्नल केबल काटने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में आरपीएफ ने पेश किया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। कुर्ना नाले के समीप रेलवे का सिग्नल केबल लगा हुआ है। आठ अप्रैल को सिग्नल की केबल काट ली गई। इस मामले में आरपीएफ ने पहले ही राजू यादव व मकसुद्दीन शेख निवासी सतितरा थाना बोरवा जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार को जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे इब्राहिम अंसारी उर्फ चांद निवासी अहमदनगर थाना कोतवाली को मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ मछली मंडी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि केबल काटने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.