रांची, अक्टूबर 24 -- रांची रेलमंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा छठ पूजा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रांची रेलमंडल की वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने गुरुवार को रांची स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें पटना, आरा और गोरखपुर सहित कई जिलों के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 500 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की तैयारी है। शुचि सिंह ने बताया कि 44 ट्रेनों में 46 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए वरीय अधिकारी 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। इसके लिए वॉर रूम भी बनाया गया है। यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बगैर टिकट स्टेशन पर प्रवेश करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.