हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। इगलास क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी युवक के साथ रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में साइबर थाना पुलिस पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया। जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी हाल निवासी नहर पोपिया कोटी दिग्विजय सिंह पुत्र तोफान सिंह पिता के फोन पर ट्रू -कॉलर में प्रमोद कुमार शर्मा के नाम एक व्यक्ति से बात हुई, जिसमें उसने कहा है कि वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। अभियुक्त ने रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रूपये झूठ बोल कर ले लिये। ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वह फर्जी नियुक्ति पत्र निकला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर म...