साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- साहिबगंज। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को और मजबूत करने के उद्देश्य से खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी आधारित टिकटिंग प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में सभी आरक्षण काउंटरों पर लागू कर दी जाएगी। रेलवे ने जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए 'आधार' ओटीपी सिस्टम लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर में सभी सामान्य आरक्षण बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई। इन दोनों पहल को यात्रियों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी। रेलवे द्वारा नवंबर को काउंटर बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वर्तमान में यह सिस्टम 52 ट्रेनों पर लागू किया जा चुका है। इस व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.