धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रेलवे के सिग्नल केबल चोरी मामले में आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। 26 जनवरी को केबल चोरी की घटना के कारण प्रधानखंता-सिंदरी रूट पर ट्रेनें थम गई थीं। आरपीएफ तफ्तीश के बाद सिंदरी रेलवे स्टेशन के पास रहनेवाले आकाश राम और गोशाला ओपी क्षेत्र की फॉस्फेट कॉलोनी बीआईटी कॉलेज के पास रहने वाले देव कुमार को पकड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने जंक्शन बॉक्स नंबर जेबी-6 से सिग्नल विभाग का 12 कोर का करीब 70 मीटर सिग्नलिंग केबल चुरा लिया था। इस घटना के कारण छह पैसेंजर ट्रेनों के साथ कई मालगाड़ियां प्रभावित हुई थीं। घटना की शिकायत जेई आसमान सिंह मुंडा ने की थी। चोरी में पकड़े गए दोनों लड़के रिश्तेदार हैं। रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से प्राइवेट संवेदक की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.