घाटशिला, अप्रैल 22 -- गालूडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के आर आई डब्लू विभाग द्वारा रेल फाटक में किया जा रहा रंगाई पुताई कार्य में संवेदक द्वारा मजदूरों के सुरक्षा में अनदेखी किया जा रहा। 50 फीट ऊपर खंभे में चढ़कर मजदूर बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए ही काम कर रहे हैं। गालूडीह स्थित बराज फाटक में रंगाई का कार्य किया जा रहा जहां मजदूर को कार्य के दौरान सुरक्षा बेल्ट उपलब्ध नहीं कराया गया। सभी मजदूर बंगाल के सोरडीह के माणिक पारा के हैं। इस संबंध में मजदूरों ने बताया कि संवेदक द्वारा सुरक्षा बेल्ट मुहैया नहीं कराया गया, ऊपर से गिरने का डर तो लग रहा है, पर क्या करें, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इस संबंध कार्य देखरेख कर रहे समीर घोष से पूछने पर बताया गया गया रेलवे के आरआईडब्ल्यू विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। मजदूरों को सुरक्षा बेल्ट दिया गया, पर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.