फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी दलित हिंदू युवती ने एक रेलवे कर्मी पर हिंदू नाम रखकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल, लव जिहाद का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को रेलवे कर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। युवती ने आरोप लगाए कि करीब पांच साल पूर्व उसकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर आरोपी विशाल उर्फ अदनान निवासी अतरसैया प्रयागराज से हुई थी। वह मां के साथ पुणे जाने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क अदनान से मुलाकात हुई। उसने मदद की बात कह नंबर ले लिया। फिर फोन करने लगा। व्हाट्एस एप पर मैसेज करने लगा। उसने खुद का नाम विशाल बताया और कहा कि हिंदू है। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने घर वालों से बात करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.