बक्सर, दिसम्बर 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी की बक्सर शाखा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेलकर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता अशोक कुमार ने की। इस मौके पर मौजूद यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जोन के रेलकर्मी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। छोटे-छोटे काम लंबित हैं। कई ट्रैकमैन की पदोन्नति, वाणिज्य और परिचालन विभाग में आरबीई 155/2022 का नहीं होना, टीटीई के सीटीए का भुगतान नहीं होना, ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग की दूरी कम कराने, स्थानांतरण में पारदर्शिता लाना, रेलवे आवास की बदतर स्थिति में सुधार लाने सहित कई काम ठप हैं। पांडेय ने कहा कि रेलकर्मियों के हक की लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से शाखा मंत्री नीरज स...