बरेली, फरवरी 5 -- मीरगंज, संवाददाता। रेलवे कर्मचारी के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गई। आग में घर का सारा सामान चल गया। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। थानपुर गांव में निवासी रामलखन रेलवे में गार्ड हैं। गांव में उनका परिवार रहता है। बुधवार को दोपहर बाद शार्ट सर्किट से रामलखन के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कमरों में रखे सारे सामान को चपेट में ले लिया। घर से धुआं व आग की लपटें निकलती देखकर पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई। पड़ोसी मकान मालिक को सूचना देखकर आग बुझाने में जुट गए। मीरगंज से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू किया। आग में घर में रखी नकदी, जेवर, टीवी, कपड़े आदि सामान चल कर राख हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं थो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.