प्रयागराज, नवम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ की तर्ज पर रेलवे माघ मेला की भी ब्रांडिंग करेगा। इसके तहत सूबेदारगंज से विंध्याचल तक रेलवे स्टेशनों को आकर्षक थीम से सजाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से 38.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशनों पर रंग-बिरंगे पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स बोर्ड, ग्लो-साइन और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनेज लगाए जाएंगे, जो दिन के साथ रात में भी यात्रियों का ध्यान खीचेंगे। स्टेशन परिसर, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम से लेकर बाहर के क्षेत्रों तक हर जगह माघ मेला की पहचान दिखाई देगी। श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से विशेष बुकलेट, हैंडबिल और पंफ्लेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें मेला क्षेत्र का नक्शा, स्नान तिथियां, संगम तक पहुंचने के मार्ग और ट्रेनों की जानकारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...