रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पतरातू स्थित रेलवे ओवरब्रिज साइडिंग के गार्ड स्टोर रूम के पास हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पतरातू थाना में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है। एम.जी.सी. पी.एल. कंपनी में कार्यरत इंजीनियर के लिखित आवेदन पर रविवार को पतरातू थाना कांड संख्या 02/2026 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वह वर्तमान में पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत हैं। उनके अनुसार 3 जनवरी को शाम करीब 3:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति जयनगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के साइडिंग पहुंचे और यह कहते हुए सवाल किया कि बॉस को कौन जानकारी दिया है। आवेदन के अनुसार इतना कहते ही दोनों में से एक व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.