देवघर, फरवरी 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह-चकाई मुख्य पथ अवस्थित मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ओवरब्रिज के तीखे मोड़ पर हुई, जहां अचानक सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिला अंतर्गत अंडाल थाना क्षेत्र के हरिपुर कोलियरी निवासी कंचन साह, रानी गुप्ता समेत परिवार के अन्य सदस्य स्कॉर्पियो वाहन से बिहार के जमुई जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी कार टाटा इंडिगो में सवार पटना जिला के बायपास थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार व आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी अविनाश देवघर जा रहे थे। उसी दौरान ओवरब्रिज ...