रामपुर, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कोसी नदी के पास रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते 15 दिन तक हाइवे पर फोटो चुंगी से कोसी पुल तक वाहनों का संचालन नहीं होगा। इन वाहनों को डायवर्ट कर बदले मार्ग से गुजारा जाएगा। इसको लेकर मार्ग पर पहले ही बैरियर लगाए जाएंगे। पांच अक्टूबर से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जो करीब दो सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान पुल के एक्सस्पेंशन प्वाइंट और पुल के पिलर पर लगी बैरिंग की मरम्मत की जाएगी। यातायात प्रभारी नवनीत कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इन मार्ग से चलेंगे वाहन -बरेली से मुरादाबाद जाने के लिए वाहनों को शहजादनगर बाईपास से होकर कोसी पुल तक जाना पड़ेगा। -उत्तराखंड से मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शहजादनगर जीरो पाइंट से होकर कोसी पुल तक भेजा जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.