बोकारो, जनवरी 6 -- रेलवन ऐप के माध्यम से रेलवे यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के साथ डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड की ओर से यह निर्णय लिया गया है। जिसके तहत रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वर्तमान में रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% बोनस कैशबैक की सुविधा उपलब्ध है। अब डिजिटल बुकिंग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के अतिरिक्त अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि से अनारक्षित टिकट बुक करने पर सीधे 3% की छूट दी जाएगी। हालांकि, यदि यात्री रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.