खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले की मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर अलग-अलग रेलवे एक्ट में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने रविवार को बताया कि अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने, अवैध रूप से एसएलआर बोगी में यात्रा करते हुए एक तथा अवैध रूप से दिव्यांग कोच में यात्रा करते हुए एक यात्री को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट के उल्लंघन में लगातार कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.