हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता पूर्व मध्य रेलवे के ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कॉस्ट एवं शिड्यूल्स टाईब्स रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन का त्रि-वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जोनल मुख्यालय में मुख्य चुनाव पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह के देखरेख में चुनाव हुआ। एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी में चुनाव में एसोशिएशन के जोनल अध्यक्ष पर संतोष कुमार चौधरी निर्वाचित हुए। वहीं विद्यानंद प्रसाद जोनल कार्यकारी अध्यक्ष ,पवन कुमार राम जोनल सचिव, आलोक आनंद अपर जोनल सचिव और बाबू लाल टुडू को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.