चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- रेलवे इंस्टीच्यूट चुनाव का मेंस यूनियन ने किया विरोध यूनियन की जानकारी के बगैर चुनाव कराने का लगाया आरोप सीनियर डीपीओ को पत्र लिख चुनाव रद्द कराने की मांग की चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर एवं झारसुगुड़ा रेलवे इंस्टीच्यूट के प्रबंधक समिति का चुनाव की रेलवे की घोषणा का मेंस यूनियन ने विरोध किया। इस संबंध में सीनियर डीपीओ को पत्र लिखकर इसे रद्द कराने की मांग की गई है। बताते चलें कि रेल प्रशासन की ओर से रेलवे इंस्टीच्यूट झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर के प्रबंधन समिति का चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिसूचना में इंस्टीच्यूट के चुनाव पदाधिकारियों के साथ-साथ इसके लिए 25 फरवरी को मतदान का तिथि सुनिश्चत की गई थी। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय संगठन सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिन...