बरेली, फरवरी 3 -- पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को तीसरा दवा काउंटर खोला गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग ने औषधि वितरण काउन्टर खिड़की नंबर-3 का उद्घाटन किया। सेवानिवृत कर्मचारियों को काफी सहुलियत होगी। ज्यादा देर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उदघाटन अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर मनोहर कुमार, डा. रिषभ गावा, डा. यूसरा हसन तथा अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ वाह्य एवं अन्तःरंग विभाग के रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.