जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे अस्पताल में ज्यादातर डॉक्टर समय से नहीं आते हैं। इससे रेल कर्मचारियों को जांच व इलाज कराने में दिक्कत होती है। जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों की नियमित जांच समय से नहीं हो पाती है। बुधवार को चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के ग्रुप में एक डॉक्टर के नाम के साथ उनके लेट आने की सूचना वायरल है। एक कर्मचारी ने लिखा कि कई दिन दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर नहीं आते हैं और मरीजों को निराश होकर अस्पताल से लौटना पड़ता है। मेंस कांग्रेस ने पहले भी एक डॉक्टर के खिलाफ चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शिकायत कर चुकी है लेकिन अब लेट आने वाले डॉक्टर की सूची बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.