प्रयागराज, जनवरी 28 -- रेलवे अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में एनसीआर के जीएम नरेश सिंह पाल ने मल्टी-प्रोग्रामेबल डेंटल चेयर और पैथोलॉजी विभाग में कॉम्पैक्ट सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. मंजुलता हांडू ने आधुनिक चेयर के बारे में बताया कि यह लाइट-क्योर यूनिट, माइक्रोमोटर, इंट्रा-ओरल कैमरा, आरवीजी तथा पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट से सुसज्जित है। इसके अलावा पीरियोडोंटल लेज़र की सुविधा भी है, जो बायोप्सी एवं मसूड़ों के उपचार में मददगार है। वहीं माइक्रोबायोलॉजी की डॉ. उषा एसपी यादव ने बताया कि नए उपकरण के उपयोग कर बैक्टीरिया और फंगल की सटीक पहचान की जा सकेगी। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजीव कुमार हांडू, एजीएम जोगिंदर सिंह लाकड़ा, पीसीएमडी डॉ. राकेश निगम, डीआरएम रजनीश अग्रवाल आदि अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.