जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक से लोन लेना अब कर्मचारियों के लिए और आसान हो गया। इससे दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे जोन के 13 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को सहूलियतउ होगी। अर्बन बैंक चेयरमैन एसपी सिंह ने बताया कि अब लोन का नवीकरण 3 महीने कम कर दिया गया है। इससे कर्मचारी पहले के लोन का तीन किस्त रहने के बाद फिर से लोन ले सकते हैं। कोलकाता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है ताकि रेल कर्मचारियों को किसी जरूरत पर अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज पर ऋण नहीं लेना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...