पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। बरहा गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में बीते कई दिनों से पानी भरा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और छोटे वाहनों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। गत दिनों पूर्व अंडरपास में पानी भर गया था, लेकिन निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति जस की तस बनी रही। पानी जमा रहने से राहगीरों को अंडरपास के ऊपर लाइन किनाारे से जाना पड रहा है स्कूली बच्चों खासी परेशानी हो रही है।समस्या को लेकर संबंधित विभाग की ओर से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का कार्य शुरू कराया गया है। लोगों ने अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.