बागपत, फरवरी 12 -- बड़ौत। रेलवे अंडरपास कहने को तो सुविधा के लिए बनाए गए हैं, लेकिन यही व्यवस्था इस समय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। अंडरपास में लोग दिनभर जाम के झाम से जूझने को मजबूर हैं। दरअसल, बिजरौल रोड रेलवे अंडरपास को अभी पूर्ण होने के बाद अभी 13 दिन पहले ही आवागमन के लिए खोला गया है। इससे पहले गत वर्ष बिनोली रोड रेलवे अंडरपास को पहले ही खोल दिया गया था। अब ये अंडरपास लोगों के लिए दूसरी तरह से परेशानी का सबब बन चुके हैं। इन अंडरपास की चौड़ाई कम रहने से इसमे वाहन फंसकर खडे हो रहे हैं। आमने-सामने से कारें एकसाथ अंडरपास में आ जाते हैं जिससे जाम लगना शुरू हो जाता है। खासतौर पर सुबह के समय ये अंडरपास लोगों और स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लगभग हर समय जाम लगा रहता है। सुबह स्कूल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.