गौरीगंज, दिसम्बर 17 -- मुसाफिरखाना,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मठा भुसुंडा गांव स्थित रेलवे अंडरपास में बुधवार की सुबह एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने जब अजगर को अंडरपास के पास रेंगते देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि यह अंडरपास गांव के लोगों के आवागमन का एक मात्र मुख्य मार्ग है। जिसमें अजगर की मौजूदगी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। अंडरपास में अजगर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ल के निर्देश पर वन रक्षक सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्ता...