जौनपुर, मार्च 5 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंघई-जौनपुर रेलमार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन के पूरब गोपालपुर गांव के समीप रेलवे अंडर पास बनाने को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। रेलवे अंडरपास बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों समेत आसपास के लोगों में हर्ष व्याप्त है। जरौना रेलवे स्टेशन और गोपालपुर के समीप रेलवे अंडरपास बनाने को लेकर उपस्थित रेलवे के कर्मचारी व ग्रामीणों के बीच समाजसेवी राधेश्याम पाठक ने भूमि पूजन कर फावड़े से मिट्टी खोदी। समाजसेवी संदीप पाठक ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा सांसद बीपी सरोज से ग्रामीणों ने रेलवे लाइन को पार करने व उससे होने वाले हादसे के बारे में हो रही समस्या से अवगत कराया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व सांसद बीपी सरोज ने रेल मंत्री से मिलकर गोपालपुर व आसपास के गांव के लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.