चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- सोनुवा। सोनुवा के पड़सा सिग्नल पुल के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भालूरूंगी पंचायत के उपमुखिया गणेश चंद्र बोदरा और ग्रामीणों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया को मांग पत्र सौंपा है। मांगपत्र में कहा है कि भालूरूंगी पंचायत क्षेत्र समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग बाजार आने के लिए रेल पटरी पार करते हैं। इससे लोगों को काफी समस्या होती है। इसके साथ ही लोगों के साथ रेल हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां अंडरपास निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बाजार की ओर आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी। डीआरएम तरुण हुरिया को मांगपत्र सौंपने वालों में उपमुखिया के अलावा चित्तरंजन महतो, डोमन महतो आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...