प्रयागराज, फरवरी 15 -- भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ट्रेन स्टाफ को दी जाने वाली बर्थ के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए निर्देशों के तहत एसी प्रथम और द्वितीय श्रेणी में अब स्टाफ के नाम पर कोई सीट आरक्षित नहीं रहेगी। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और हर ट्रेन में औसतन चार से छह सीटें अतिरिक्त उपलब्ध होंगी। नए आदेश के अनुसार एसी मेंटेनेंस स्टाफ को पूरी तरह एसी ट्रेनों में केवल थर्ड एसी में दो बर्थ दी जाएंगी, जबकि मिश्रित ट्रेनों में उन्हें स्लीपर क्लास में ही समायोजित किया जाएगा। आन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (ओबीएचएस) को अलग-अलग कोचों में साइड लोअर बर्थ दी जाएगी, ताकि वे जरूरत पड़ने पर पूरे ट्रेन में सेवाएं दे सकें। पेंट्री कार वाली ट्रेनों में वेंडिंग स्टाफ को कोच में कोई अलग सीट नहीं मिलेगी। जिन ट्रेनो...