प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इसे सोना-चांदी की आसमान छूटी कीमतों का असर कहें या फिर कोई और वजह है, फिलहाल रेलवे बोर्ड ने सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे अधिकारियों को दिए जाने वाले गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल की परंपरा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके तहत अब सेवानिवृत्त अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान नहीं किए जाएंगे। यह आदेश पूर्व में जारी बोर्ड के संबंधित पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रेलवे के पास पहले से जो सिल्वर मेडल का स्टॉक उपलब्ध है, उसका उचित लेखा-जोखा कर अन्य गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.