सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- घने कोहरे के चलते सोमवार को भी रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही, जो करीब 14 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 04:45 बजे था, लेकिन यह करीब दो घंटे की देरी से 06:48 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 14691 मोरध्वज एक्सप्रेस निर्धारित समय 03:57 बजे के बजाय तीन घंटे देरी से 06:57 बजे पहुंची। इसी तरह 12331 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 07:40 बजे के स्थान पर चार घंटे 27 मिनट देरी से दोपहर 12:07 बजे स्टेशन पहुंची। 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस 04:10 बजे के बज...