जमुई, फरवरी 24 -- झाझा। निज संवाददाता एकीकृत रेलवन ऐप की शुरुआत के साथ रेलवे आधुनिक और यात्री-केंद्रित रेलवे प्रणाली की ओर अग्रसित है। भारतीय रेलवे की डिजिटल बदलाव पहलों के अनुरूप,मोबाइल पर यूटीएस एप्लिकेशन 01 मार्च, 2026 से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी आसनसोल के पीआरओ ने दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यात्रियों को रेलवन ऐप अपनाने की सलाह दी जाती है, जो एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है और एक ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से कई यात्री सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है। यह ऐप मोबाइल पर यूटीएस और रेल कनेक्ट की सुविधा को एकीकृत करता है, जिससे अनारक्षित (सामान्य), आरक्षित और प्लेटफॉर्म टिकटों की बुकिंग संभव होती है। यह लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, पीएनआर पूछताछ, कोच और प्लेटफॉर्म की स्थिति की जानकारी, टिकट रद्द करने, रिफंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.